दिल्ली विश्वविद्यालय की शुरू हुई ऑनलाइन परीक्षा, करीब दो लाख विद्यार्थी हुए शामिल https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक कक्षा के अंतिम सेमेस्टर के करीब दो लाख विद्यार्थी सोमवार से आयोजित ऑनलाइन ओपन बुक (किताब का सहारा लेकर) परीक्षा में हिस्सा लेंगे। डीन (परीक्षा) डीएस रावत ने कहा कि परीक्षा शाखा के अधिकारियों ने रविवार को कॉलेज के प्रधानाचार्यों और नोडल अधिकारियों के साथ मूल्यांकन और परिणाम के तरीकों पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: इनामी बदमाश परवेज को STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

रावत ने कहा कि उन्होंने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कहा कि वे उन विद्यार्थियों को ‘गोपनीय परिणाम’ दे सकते हैं, जिन्हें दाखिले के लिए इसे विदेशी विश्वविद्यालयों में जमा कराना है। परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे विद्यार्थियों को रावत की तरफ़ से रविवार रात में परीक्षा के दिशानिर्देश संबंधी ईमेल मिल जाएंगे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2SZNvtw

Post a Comment

0 Comments