ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 568 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,18,831 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 44 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 9,332 हो गई।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला: रणदीप सिंह सुरजेवाला
जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,10,708 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,105 है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Rl8Q06
0 Comments