महाराष्ट्र: तमिल फिल्मों की दो एक्ट्रेस को देह व्यापार से मुक्त कराया गया https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को पुलिस ने तमिल एवं दक्षिण भारत की फिल्मों में अभिनय कर चुकीं दो महिला कलाकारों को देह व्यापार से मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के नौपाड़ा इलाके के एक फ्लैट में छापेमारी के बाद दोनों पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया।

इसे भी पढ़ें: डोमिनिका कोर्ट ने खारिज की मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी, क्या भारत लौटेगा भगोड़ा हीरा कारोबारी ?

वरिष्ठ निरीक्षक कृष्ण कोकनी ने बताया कि पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा और फिर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2,14,015 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ia4Nid

Post a Comment

0 Comments