देश में 60 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब 11,67,952 है ,जो कुल मामलों का चार प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 63,463 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 94.77 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 37,21,98,253 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 20,04,690 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 4.69 प्रतिशत है। पिछले 17 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 5.43 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 28वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।भारत में #COVID19 के 94,052 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हुई। 6,148 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2021
1,51,367 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,76,55,493 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है। pic.twitter.com/zUMc7Ro6P9
इसे भी पढ़ें: भारत के बाद अब ब्रिटेन में कोरोना का कहर, फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,76,55,493 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 24,27,26,693 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3cyKBTk
0 Comments