डीडीएमए ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण लक्ष्मी नगर बाजार किया बंद https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने कोविड-19 सबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने के कारण लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और कुछ निकटवर्ती बाजारों को पांच जुलाई तक बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पूर्व जिला) की अध्यक्ष सोनिका सिंह ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि लक्ष्मी नगर में बाजार संघ और मुख्य बाजार के दुकानकार ‘‘बड़ी संख्या में लोगों के आने के कारण पिछले रविवार (27 जून) को कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल (का पालन) सुनिश्चित करने से नाकाम करे’’।

इसे भी पढ़ें: खेल रत्न के लिए मिताली और अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई

आदेश में कहा गया, ‘‘लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार में कोविड-19 प्रोटोकॉल के दिशानिर्देशों/निर्देशों का उल्लंघन किया गया है, जिसके कारण तेजी से कोरोना वायरस फैलने का खतरा है। लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार का बाजार कल्याण संघ कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने में नाकाम रहा।’’ इसमें कहा गया है कि जनता के व्यापक हित में वायरस को फैलने से रोकने के लिए ‘‘तत्काल और कड़े कदम’’ उठाए जाने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: भारत ने चौकस की सुरक्षा व्यवस्था, राजनाथ की लद्दाख यात्रा के बाद हिमाचल के LAC फ्रंट पहुंचे बिपिन रावत

जो बाजार पांच जुलाई तक बंद रहेंगे, उनमें विकास मार्ग से लेकर किसान कुंज में लवली पब्लिक स्कूल तक लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार तथा मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर जैसे आस-पास के बाजार शामिल हैं। आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानों पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बाजारों को सात जून से ही पुन: खोलने की अनुमति दी गई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2TkWohN

Post a Comment

0 Comments