महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 498 नए मामले, मृतक संख्या 10 हजार के पार https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे (महाराष्ट्र)।महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 498 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,23,497 हो गई। वहीं, 65 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या 10 हजार के पार चली गई।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 से लड़ने के भारत सरकार के उपायों का IMF ने स्वागत किया

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 65 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,056 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत है। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,12,900 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,220 है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gcY0Tx

Post a Comment

0 Comments