किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे, राहुल गांधी बोले- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन पिछले सात महीने से जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाया जाए। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है।  

इसे भी पढ़ें: सरकार जब चाहे तब बातचीत शुरू कर सकती है पर हमारा आंदोलन जारी रहेगा: टिकैत 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सीधी-सीधी बात है। हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं। बता दें कि आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर किसानों की तादाद एक बार फिर से सड़कों पर बढ़ गई है। भारतीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया था कि 25 लाख किसान और 4 लाख ट्रैक्टर आंदोलन के लिए तैयार हैं।

देश में लगा है अघोषित आपातकाल

किसान नेता राजेश सिंह चौहान ने बताया कि एक साल से देश में अघोषित आपातकाल लगा है इसके विरोध में हम आज राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपेंगे क्योंकि किसानों का गेहूं मंडियों में सड़ रहा है।  

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन की आशंका के चलते बंद रहेंगे मेट्रो के 3 स्टेशन 

गौरतलब है कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। किसान आज देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ राज्यपालों को ज्ञापन सौपेंगे। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vXxLFc

Post a Comment

0 Comments