बदायूं (उप्र)। बदायूं जिले में एक नवविवाहिता ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म एवं दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि एक नवविवाहिता ने दहेज नहीं मिलने से नाराज अपने ससुराल पक्ष पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 3/7 दहेज अधिनियम और हत्या के प्रयास (307) समेत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: गोवा जा रही राजधानी एक्सप्रेस रत्नागिरी के निकट सुरंग में पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित
उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच तथा मामले में जांच के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बदायूं के थाना जरीफनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत के अनुसार कोतवाली सहसवान इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने 22 जून को अपनी बेटी की शादी जरीफनगर क्षेत्र के सुनील से की थी। आरोप है कि नवविवाहिता के ससुराल पहुंचने पर मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने से नाराज ससुरालवालों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसे भी पढ़ें: ठाणे में कोरोना वायरस के 488 नये मामले, 15 और मरीजों की मौत
पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों में महिला के दो जेठ और उसका पति शामिल है तथा उसकी दो ननद और जेठानी ने उत्पीड़न में आरोपियों का साथ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यौन शोषण के बाद आरोपियों ने उससे बर्बरता की और उसे कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने की भी कोशिश की गई। सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता पुलिस के साथ उसके ससुराल पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3jbTmqJ
0 Comments