नयी दिल्ली। एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने शनिवार को अपने तीन दिवसीय बांग्लादेश दौरे की शुरुआत की। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और विस्तार देने पर चर्चा करेंगे। वायु सेना प्रमुख के बांग्लादेश दौरे से दो महीने पहले सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बांग्लादेश का दौरा किया था।
इसे भी पढ़ें: मायावती ने किया बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा
ढाका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, “एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी, बांग्लादेश वायु सेना के प्रमुख के आमंत्रण पर तीन दिवसीय दौरे के लिए आज ढाका पहुंचे।” उम्मीद जताई जा रही है कि एयर चीफ मार्शल अपने बांग्लादेशी समकक्ष के साथ दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को विस्तार देने पर बातचीत करेंगे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3h0hZ8p
0 Comments