उत्तर प्रदेश के औरैया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने दूल्हे की नजर कमजोर होने पर शादी तोड़ दी। आपको बता दें कि इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
दरअसल इस मामले में जब दुल्हन अर्चना ने दूल्हे से बिना चश्मे के अखबार पढ़ने को कहा तो वह नहीं पढ़ पाया। मामले पर दुल्हन ने कहा कि मेरे मां-बाप को धोखे में रखा गया। ये नहीं बताया गया लड़के की आंखों में कोई दिक्कत है। बारात के दिन पता चला कि उसकी आंखें इतनी कमजोर है कि वह बिना चश्मे के चल भी नहीं सकता।
खर्च वापस दिए जाने की मांग
अर्चना का कहना है कि जो खर्चा हुआ और सामान गया है सबकुछ वापस मिले। अर्चना ने यह दावा किया कि दूल्हा बिना चश्मे के अखबार पढ़ने में नाकाम रहा। बता दें कि बीते हफ्ते बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के एक गांव से उत्तर प्रदेश पहुंची थी लेकिन दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा। मामला तब बढ़ गया जब लड़की वालों ने बारात के 15 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद ये मामला थाने पहुंच गया तब जाकर किसी तरह से सुलझाया गया। बताया जा रहा है कि बारात पहुंचने के बाद शादी रस्में की जारी रही थी लेकिन जब मांग में सिंदूर भरने की बारी आई तो लड़की वालों ने कहा कि दूल्हे के हाथ कांप रहे हैं।
बीमारी का आरोप लगाकर शादी से इंकार
इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे पर बीमारी का आरोप लगाकर शादी करने से इंकार कर दिया और इसके बाद लड़के वालों को बंधक बना लिया गया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zXZb13
0 Comments