गुजरात दौरे पर चिराग पासवान, वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से हो सकती है मुलाकात https://ift.tt/eA8V8J

अहमदाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी उठापटक के बीच पार्टी के नेता चिराग पासवान सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। इसे उन्होंने शहर का निजी दौरा करार दिया। हवाईअड्डे पर पहुंचे पासवान उस सवाल पर सीधा जवाब देने से बचते नजर आए, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या वह एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात करने अहमदाबाद आए हैं क्योंकि ऐसी अटकलें हैं? लोजपा नेता ने कहा कि वह निजी दौरे पर अहमदाबाद आए हैं।

इसे भी पढ़ें: AAP ने किया दावा- भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण में उसे MCD चुनावों में मुश्किल से 50 सीटें मिलेंगी

गौरतलब है कि अपनी ही पार्टी में चुनौतियों का सामना कर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा के साथ उनके संबंध एकतरफा नहीं रह सकते हैं और यदि उन्हें घेरने का प्रयास जारी रहा तो वह अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे। चिराग ने कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, लेकिन जब इन कठिन समय के दौरान उनके हस्तक्षेप की उम्मीद थी, तो भाजपा साथ नहीं थी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3y3Efnr

Post a Comment

0 Comments