कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार देबांजन देब को किसी आतंकवादी से अधिक खतरनाक करार देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को देब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसे भी पढ़ें: AAP ने किया दावा- भाजपा के आंतरिक सर्वेक्षण में उसे MCD चुनावों में मुश्किल से 50 सीटें मिलेंगी
बनर्जी ने कहा कि फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस सरकार की कोई भूमिका नहीं है और उन्होंने भाजपा द्वारा इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज किया। गौरतलब है कि देब को कोविड-19 टीका शिविर आयोजित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां लोगों को फर्जी कोविड-19 टीके लगाये गए थे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3y3ZEwJ
0 Comments