जम्मू: मिलिट्री स्टेशन के पास देखा गया एक और ड्रोन, नहीं टल रहा खतरा! https://ift.tt/eA8V8J

जम्मू में सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के प्रयास को विफल करने के एक दिन बाद, जम्मू में सुंजवां सैन्य स्टेशन के पास एक और ड्रोन देखा गया है। इस ड्रोन के दिखने के बाद से हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात को ढाई बजे के करीब ड्रोन को देखा गया, जो कुछ ही देर में गायब भी हो गया। बता दें कि सुरक्षाबलों को ये ड्रोन कुंजवानी, सुंजवान, कलूचक इलाके के पास देखा गया। ड्रोन काफी उंचाई पर उड़ रहा था जिसमें सफेद लाइट जलती दिखाई दे रही थी। एंजेसियां जांच में जुट गई है कि ये एक ड्रोन था या तीन ड्रोन थे।  


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3qw3D2H

Post a Comment

0 Comments