दिल्लीवासियों हो जाओ सावधान! दिल्ली-एनसीआर में जल्द शुरू होने वाला है लू का लहर https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्लीवासियों की बृहस्पतिवार सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे तक 43 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने दिन में ‘लू’ चलने का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी हिस्सों के लिए 40 डिग्री से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक तापमान पर लू चलने की अनुमान जताया गया है।

इसे भी पढ़ें: National CA Day 2021: पीएम मोदी बोले- देश की प्रगति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका अहम

दिल्ली में सोमवार को इस गर्मी की पहली लू चली और पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिले आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 था। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच को ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच को ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच को ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच को ‘‘बहुत खराब’’ और 400 से 500 को ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रखा जाता है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hrk0t2

Post a Comment

0 Comments