एसीबी ने IPS अधिकारी जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर की छापेमारी https://ift.tt/eA8V8J

रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में एंटी करप्शन ब्यूरो प्रमुख रह चुके हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसीबी ने सुबह 6 बजे वरिष्ठ आईपीएस ऑफिसर के 10 ठिकानों पर छापेमारी की और उनके आवास को भी खंगाला। 

इसे भी पढ़ें: भूपेश बघेल ने पीएम से कोविड रोधी टीके की एक करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का आग्रह किया 

छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी आईपीएस अधिकारी पर एसीबी ने कार्रवाई की है। बता दें कि जीपी सिंह दुर्ग, बिलासपुर रायपुर रेंज के आईजी रह चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने आईपीएस अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी दी। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xb8rgr

Post a Comment

0 Comments