कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया में डाली अश्लील फोटो, विधायक बोले गलती से हो गया https://ift.tt/eA8V8J

अनूपपुर। मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक एवं अनूपपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह ने शहडोल जिले के एक व्हाट्सएप समूह में अश्लील फोटो पोस्ट करने जिले सहित पूरे प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया। समूह से जुड़े  सदस्यों ने इस पर तत्काल टिप्पणी दी। हालांकि बाद में इसे हटा दिया गया। ज्ञात हो कि विधायक फुंदेलाल सिंह व्यापम के आरोपी हैं।
 

इसे भी पढ़ें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा अपनी वाणी पर संयम रखें

पुष्पराजगढ़ विधायक एवं अनूपपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फुंदेलाल सिंह ने गुरूवार को शहडोल के एक व्हाट्सएप समूह में अश्लील फोटो पोस्ट करने पर देखने वालों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मिडिया में अश्लील फोटो देख राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में भू चाल सा आ गय। हालांकि कुछ ही मिनटों में विधायक ने पोस्ट हटा लिया। लेकिन विधायक द्वारा सोशल मीडिया में अश्लील फोटो पोस्ट किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। विधायक की इस हरकत पर लोगों ने कहा उनकी मानसिकता और जनता की सेवा की बजाय अश्लील फोटो पोस्ट करने में व्यस्त हैं। अश्लील फोटो पोस्ट किए जाने के बाद विधायक ने बताया कि यह सब गलती से हो गया था, जिसे सुधार करते हुए कुछ ही मिनट बाद पोस्ट हटा लिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में संघ स्वयंसेवकों ने प्रशासन के साथ मिलकर किया गांव को कोरोना मुक्त

अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया में कहा कि इस तरह का कृत्य अनुभवी और वरिष्ठ विधायक को शोभा नहीं देता, इस पर कानून अपनी कार्यवाई तो करेंगा। राजनीति में इसे अच्छा नहीं माना जाता। इन्हें जनता ने चुनकर भेंजा हैं इसका जबाब देना होगा। शहडोल के आयुष इंडिया नाम के समूह में अडल्ट फिल्मों की कुछ अश्लील फोटो व्हाट्सएप समूह में डाली गई है। जो विधायक के मोबाइल नंबर से डाली गई है। वही विधायक से जुड़े लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया खुद ही चलाते है।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3g5aT0t

Post a Comment

0 Comments