भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक को कहा दलाल और चन्दाखोर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल https://ift.tt/eA8V8J

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को लेकर भाजपा में अंदरूनी तौर पर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया के खिलाफ अब पार्टी कार्यकर्ता से लेकर भाजपा विधायक भी सार्वजनिक मंचो से सिंधिया और उनके समर्थकों के विरोध में बोलने लगे है। वही टीकमगढ़ में हुई आपदा प्रबंधन समिति को बैठक के दौरान स्थानीय भाजपा विधायक ने जिले के प्रभारी मंत्री व सांसद के सामने ही सिंधिया समर्थक को चंदाखोर कह दिया विधायक यहीं नहीं रुके और सिंधिया समर्थक को दलाल तक कह डाला। 
 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया में डाली अश्लील फोटो, विधायक बोले गलती से हो गया

कोरोना संक्रमण को लेकर टीकमगढ़ में पिछले दिनों हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ के सामने भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने सिंधिया समर्थक विकास यादव को पहले चंदाखोर कहा और बाद में दलाल कहते हुए तमतमाए नजर आए। बैठक के दौर भाजपा विधायक द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक के खिलाफ मोर्चा खोलते विधायक राकेश गिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। जिसमें वह प्रभारी मंत्री के सामने अपने गुस्से का इजहार करते हुए नजर आ रहे है। 
 

इसे भी पढ़ें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा अपनी वाणी पर संयम रखें

भाजपा विधायक राकेश गिरी ने कहा कि सिंधिया के नाम पर पिछले 10 साल से चंदा उगाह रहा है,जिसके बाद भरी बैठक में हंगामे के माहौल बन गया। दरअसल बैठक में सिंधिया समर्थक विकास यादव पर विधायक राकेश गिरी गोस्वामी में जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि यह कहता है कि सिंधिया व प्रभारी मंत्री ने जिले को सिटी स्कैन मशीन दिलाई अगर सब कुछ जिले को सिंधिया ने दिया तो फिर सीएम शिवराज सिंह क्या कर रहे है? जिसके बाद टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक और विधायक के बीच भी नोक झोक हो गई जिसे आपसी मन मुटाव का यह मामला बताया जा रहा है। आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक और सांसद के बीच जमकर बहस हुई थी, सूत्रों की माने तो घटना से नाराज सांसद वीरेंद्र खटीक ने अपने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी थी। जिसके बाद सांसद वीरेंद्र खटीक ने मुख्यमंत्री से भी विधायक राकेश गिरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। वही बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया था। हालांकि विधायक राकेश गिरी का कहना है कि मेरे अपने लोग मेरी टांग खिंचने में लगे हैं। वीडियो में सिर्फ एक ही पहलू दिखाया गया है।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vVhKQU

Post a Comment

0 Comments