वाराणसी के जिलाधिकारी का दुकानदारों और ऑटो चालकों अल्टीमेटम https://ift.tt/eA8V8J

कोविड की दूसरी लहर के मंद होते ही लोगों ने टीकाकरण से किनारा कसना शुरू कर दिया है। इसे डीएम कौशल राज शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होन के बाद दुकानें तभी खुलेंगी जब वे प्रमाण देंगे कि स्वयं के साथ सभी कर्मचारियों काे टीका लग चुका है। ऐसा न करने वालों की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसी प्रकार आटो रिक्शा चलाने की तभी छूट दी जाएगी जब चालक ने टीका लगवाया हो। 
 

इसे भी पढ़ें: मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संक्रमण से मौत का आंकड़ा चौकाने वाला रहा


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि शहर में ग्रुपवार समय सारिणी जारी कर टीकाकरण कराएं। इसी प्रकार गांवों में आशा व एएनएम की ड्यूटी लगाई जाए और सभी का टीकाकरण कराया जाए। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में चिकित्सा एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। समीक्षा के दौरान उनके संज्ञान में आया कि विगत कुछ दिवसों में टीकाकरण में गिरावट आयी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

बिना टीका लगवाए आटो चलाते मिले तो चालान 

डीएम ने कहा कि शहर में व्यापारी एवं उनके कर्मचारी टीकाकरण कराएंगे तभी अनलाक के बाद खुलेंगे। आटो एवं रिक्शा चालकों के लिए भी यह अनिवार्य होगा। 15 दिन के अंदर टीकाकरण करा लें अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर चालान कटेगा। इसके अलावा सभी प्रतिष्ठान को निर्देशित किया कि टीकाकरण अपने कार्मिकों का करा लें। वरना खोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी संस्था, हाउसिंग सोसाइटी, व्यापारी संघटन को ग्रुप में अधिक लोगों का टीकाकरण कराना है तो वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय संपर्क कर विशेष कैंप लगवा सकते हैं।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uRc1dp

Post a Comment

0 Comments