द्वारे पर आई बारात मगर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, हुआ पांच लाख का नुकसान, जानिए कारण https://ift.tt/eA8V8J

शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जाती है। शादी सिर्फ दो घरों का बंधन नहीं बल्कि दो दिलों का बंधन है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उसके बच्चे की शादी धूमधाम से हो। हर लड़का-लड़की अपनी शादी को लेकर सपने देखते हैं। इन सबके बीच औरैया जिले से एक ऐसी खबर आई है जो आपको भी हैरान करेगी। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दूल्हे की नजर कमजोर होने की वजह से दुल्हन ने शादी से साफ तौर पर इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने बताया कि मुझे क़रीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। FIR दर्ज कराई है, पुलिस ने अब तक कुछ कार्रवाई नहीं की है। इस मामले को लेकर जब लड़की से बात किया गया तो उसने कहा कि मेरे मां-बाप को धोखे में रखा गया, ये बताया ही नहीं गया कि लड़के की आंखों में कोई दिक्कत है। बारात के दिन पता चला कि चश्मा हटा दें तो वो बिल्कुल नहीं चल पाएगा। जो खर्चा हुआ है और सामान गया है, वो वापस मिले।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gUgcSd

Post a Comment

0 Comments