लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर महिला सिपाही के साथ हुई मारपीट, कोर्ट ने भेजा जेल https://ift.tt/eA8V8J

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एंटी रोमियो स्वाक्ड की महिला सिपाही के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला सिपाही की भरे बाजार में पिटाई की। इस दौरान महिला सिपाही की वर्दी भी फट गई। 

रास्ते से गुजर रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने से रोकने पर आरोपी शख्स ने महिला सिपाही पर हमला कर दिया। यह वारदात अमरोहा के कोर्ट बाजार की है। अमरोहा के अपर पुलिस अक्षीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली अमरोहा नगर इलाके में एक शोहदा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। 

मारपीट में फटी महिला सिपाही की वर्दी
 
अजय प्रताप सिंह के मुताबिक आरोपी सड़क पर गाने भी गा रहा था। महिला सिपाही ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह भड़क गया और महिला सिपाही के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान महिला सिपाही की वर्दी भी फट गई।
 
वारदात को देखने के लिए वहां भीड़ जमा हो गई और इसी बीच पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 269 270, 353, 332, 354, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी युवक को चालान काटने के बाद कोर्ट में पेश किया इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

महिला सिपाही के साथ आरोपी युवक द्वारा की गई इस वारदात की पूरे शहर में चर्चा हो रही है।  



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3jbEdpj

Post a Comment

0 Comments