दिल्ली के एम्स के इमरजेंसी वार्ड में लगी मामूली आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आपातकालीन विभाग के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) से सटे एक कमरे में सोमवार सुबह आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आपातकालीन विभाग के ओटी में आग लगने की सूचना तड़के पांच बजकर चार मिनट पर मिली और दमकल की सात गाड़ियों को एम्स भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर बहुत जल्दी काबू पा लिया गया। आग ओटी से सटे भंडार कक्ष में लगी।

इसे भी पढ़ें: गाजियाबाद में बड़ी घटना! एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, हौज खास पुलिस थाने को आग लगने के बारे में सुबह करीब सवा पांच बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से फोन पर जानकारी मिली और एम्स पहुंचने पर घटनास्थल से चिंगारियां और धुआं उठता देखा गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, आसपास मौजूद सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है तथा कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/35VBqbZ

Post a Comment

0 Comments