पिछले कुछ सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसने वाले फिल्म अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ट्वीट पीएम को लेकर बड़ी बातें कही है। अपने ट्वीट के जरिए शत्रुघ्न सिन्हा ने व्यंगात्मक लहजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि दुनिया में 4 तरह के दुखी लोग होते हैं। इनमें से एक वाला वेरिएंट बिना बात मोदी से दुखी रहने वाला है। अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा-
१. अपने दु:खों से दु:खी,
२. दूसरों के दु:ख से दु:खी,
३. दूसरों के सुख से दु:खी,
और
*New Variant*
४. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!"
शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से किए गए इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के रूप में देखा जा रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार उन पर हमला कर रहे हैं। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा का यह ट्वीट राजनीतिक मायनों में कई संकेत दे रहा है। आपको बता दें कि आज भी शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के बड़े नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को अपना गुरु और आदर्श मानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भाजपा से ही की थी। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह मंत्री भी रहे थे। 2009 और 2014 में वह पटना साहिब से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वह राज्यसभा में का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं..
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 27, 2021
१. अपने दु:खों से दु:खी,
२. दूसरों के दु:ख से दु:खी,
३. दूसरों के सुख से दु:खी,
और
*New Variant*
४. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!
😁😁😂😂
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2UJLvqd
0 Comments