महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 288 नए मामले, 11 और लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 288 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,44,102 हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि 11 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,020 हो गई।

इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा के बाद डीएमके नेता ने भी बिहारियों को लेकर दिया विवादित बयान, बताया कम बुद्धिमान

जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,33,178 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,195 है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3j0MA5j

Post a Comment

0 Comments