महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 348 नए मामले, आठ और लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 348 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,42,935 हो गए। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि आठ और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,977 हो गई। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोविड-19 के 39,361 नए मामले, 416 लोगों की हुई मौत

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया किभिवंडी में रविवार को पहली बार संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,29,251 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 3,114 है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3rxFl8S

Post a Comment

0 Comments