ट्रैक्टर पर संसद पहुंचे राहुल गांधी, कहा- काले कानूनों को वापस लेने पड़ेंगे https://ift.tt/eA8V8J

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इन सबके बीच विपक्ष भी सरकार पर खूब हमलावर है। पहले सप्ताह में कृषि कानूनों को लेकर संसद के दोनों सदन नहीं चल सके हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि दूसरे सप्ताह में भी संसद में हंगामा देखने को मिल सकता है। इन सबके बीच राहुल गांधी ने आज ट्रैक्टर चला कर संसद पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे जबकि उनके साथ पंजाब और हरियाणा के कांग्रेस सांसद बैठे हुए थे। ट्रैक्टर के आगे कृषि कानून के खिलाफ पोस्टर चिपकाया गया है। उस पर लिखा है किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून को वापस लो वापिस लो। राहुल गांधी ने कहा कि यह काले कानून है। इन्हें हर हाल में वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून 2-3 उद्योगपतियों के फायदे के लिए है। किसानों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का हक उनसे छीना जा रहा है। सरकार किसानों को देश विरोधी बता रही है।
 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kWAFIA

Post a Comment

0 Comments