84 करोड़ की लागत से 45 योजनाओं का शिलान्यास, CM सोरेन बोले- रांची के सर्वांगीण विकास में जनसहभागिता आवश्यक https://ift.tt/eA8V8J

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को यहां कहा कि रांची शहर के सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ-साथ आम जनता की सहभागिता होनी जरूरी है। सोरेन ने आज यहां रूपये की लागत से रांची शहर के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाएं अनवरत चलती रहती हैं परंतु इन योजनाओं का लाभ हमें तभी पूर्ण रूप से मिलेगा जब हम जागरूक होकर सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोविड-19 के 54 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 336 हुई

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि कोई भी विकास योजना लंबे समय के लिए होनी चाहिए जिसका लाभ सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी मिल सके। विकास का पैमाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं बल्कि पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को भी अपने वार्ड, गली-मोहल्लों में पौधारोपण करना चाहिए तभी हम स्वच्छ वातावरण और सुंदर शहर की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ruAeq9

Post a Comment

0 Comments