गुजरात में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से सात लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गयी और विस्फोट हो गया जिससे सात लोगों की झुलसकर मौत हो गयी। अहमदाबाद ग्रामीण में असलाली पुलिस थाने के उप निरीक्षक एस एस गामेटी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है लेकिन पीड़ितों की मौत पिछले कुछ दिनों में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में मजदूर और उनके परिवार के सदस्य हैं। मृतकों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। गामेटी ने कहा, ‘‘कुछ मजदूर एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे और उनके परिवार के सदस्य एक छोटे-से कमरे में सो रहे थे जब 20 जुलाई की रात को एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हुआ। जब उनके पड़ोसी ने उन्हें जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो एक मजदूर उठा और उसने बत्ती जलायी जिससे विस्फोट हो गया।’’

इसे भी पढ़ें: HC का गुजरात सरकार को निर्देश, कहा- ऑक्सीजन संयंत्र करें स्थापित, टीकाकरण अभियान में तेजी लाएं

उन्होंने बताया, ‘‘घटना के समय वहां दस लोग सो रहे थे और कमरे में आग लगने से सभी गंभीर रूप से झुलस गए। तीन लोगों की बृहस्पतिवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि चार अन्य की शुक्रवार को मौत हो गयी।’’ उन्होंने बताया कि तीन लोगों का उपचार चल रहा है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3iJOwza

Post a Comment

0 Comments