संपन्न होने ही वाला था विवाह, तभी पुलिस लेकर पंडाल में पहुंची लड़की, जानिए क्या कुछ हुआ https://ift.tt/eA8V8J

हिसार। हरियाणा के हांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां परएक शादी समारोह में उस समय खूब हंगामा देखने को मिला जब शादी कर रहे लड़के की गर्लफ्रेंड पुलिस के साथ उसकी शादी रुकवाने पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। 

इसे भी पढ़ें: आमिर खान की दूसरी शादी भी टूटी, 15 साल बाद किरण राव को देंगे तलाक 

शादी समारोह में गुरुग्राम पहुंची लड़की ने आरोप लगाया कि लड़का उसके साथ 7 साल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था और उससे शादी करने का वादा कर रखा था। लड़की ने बताया कि वे दोनों एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करते हैं लेकिन पिछले दिनों लड़की को कहीं से पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड शादी कर रहा है।

वर और वधू पक्ष में जमकर हुआ हंगामा

पूरा मामला सामने आने के बाद वधू पक्ष ने शादी तोड़ दी। वर और वधू दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा भी हुआ। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से शांत कराया। यह मामला तब सामने आया जब लड़की ने हांसी पुलिस को फोन कर शिकायत की। वधू के गले से मंगलसूत्र और वर माला को पिता ने नम आंखों से तोड़ दिया। 

इसे भी पढ़ें: प्यार के लिए भारतीय क्रिकेटरों ने तोड़ दी धर्म की दीवार, अलग मजहब की महिलाओं से की शादी 

वहीं मामले पर पुलिस का कहना है कि उन्हें फोन से शिकायत मिली की एक पैलेस में शादी हो रही है और जो लड़का शादी कर रहा है उसके पहले से ही किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध थे। इसके बाद वधू पक्ष द्वारा शादी तोड़ दी गई और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hfjxey

Post a Comment

0 Comments