महापौर ने 10 आश्रितों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- आप सभी निष्ठा से अपने दायित्वों का करें निर्वहन https://ift.tt/eA8V8J

गोरखपुर। महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर आयुक्त अवीनाश सिंह के साथ नगर निगम, गोरखपुर में कार्यरत कर्मचारियों के मृत्यु होने के उपरान्त उनके 10 आश्रितों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया। महापौर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी पूरे मनोयोग व निष्ठा से अपने दायित्वों का निवर्हन करेंगे तथा अपने अधिकारियों द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। जिससे महानगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार की गयी है। 

इसे भी पढ़ें: एडीजी जोन ने किया पौधरोपण, बोले- पर्यावरण की सुरक्षा से जीवन को बचाया जा सकता है 

उक्त अवसर पर महापौर के साथ नगर आयुक्त अवीनाश सिंह, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद क्रमशः बृजेश सिंह ‘‘छोटू सिंह, संजय श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार गौड़, सतराज शर्मा, रामलवट निषाद, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 मुकेश रस्तोगी महापौर के पी0ए0 मु0 आरिफ सिद्दीक़ी, नगर आयुक्त स्टोनों ब्रजेश तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, मारकण्डेय चन्द, वरिष्ठ लिपिक घनश्याम गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3jMlFMR

Post a Comment

0 Comments