जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने भाजपा नेता के बेटे पर गोली चलाई, अस्पताल में भर्ती https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। आतंकवादियों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के बेटे पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद शफी के बेटे आमिर अहमद पर कुपवाड़ा के गुलगाम में गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि आमिर को कुपवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है , उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zax510

Post a Comment

0 Comments