कर्नाटक में भाजपा ने शुरू की नए सीएम की तलाश, इस्तीफा दे सकते हैं येदियुरप्पा ! https://ift.tt/eA8V8J

उत्तराखंड के बाद भाजपा के लिए एक बार फिर से कर्नाटक चुनौती बनने जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि शर्तें पूरी होने पर वह इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने पिछले दिनों ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद आज उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई है जबकि कुछ देर में वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर भाजपा ने भी कर्नाटक के लिए मुख्यमंत्री की तलाश को शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर बीएस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस सवाल पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया, यहां कर्नाटक भवन में येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बिल्कुल भी नहीं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। येदियुरप्पा भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद शनिवार को बेंगलुरु लौटेंगे। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और कावेरी नदी पर मेकेदतु परियोजना समेत राज्य के लंबित कार्यों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राजनीतिक हलकों में ये अटकलें लगायी जा रही हैं कि येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। 
 

इसे भी पढ़ें: अमरिंदर ने सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच जताई नाराजगी, सोनिया गांधी से की बात !


कर्नाटक भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेता येदियुरप्पा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार तथा प्रशासन में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर निशाना साध रहे हैं जिससे पार्टी तथा सरकार की फजीहत हुई है। पार्टी का एक अन्य धड़ा येदियुरप्पा (79) को उनकी उम्र को देखते हुए हटाने की मांग कर रहा है तथा 2023 के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का नया चेहरा पेश करने की जरूरत पर जोर दे रहा है। मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल पर येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से पहले कहा था, ‘‘अगर मंत्रिमंडल में फेरदबल या विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कोई चर्चा होती है तो मैं आपको बताऊंगा।
 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3euLnBP

Post a Comment

0 Comments