श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हाजिन गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
इसे भी पढ़ें: आ गई मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख! इन खास चेहरों को मिल सकती है जगह
आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलिबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थाल पर तीन से चार आतंकवादी मौजूद हैं। अभी तक दोनों ओर से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hvRBlN
0 Comments