दिल्ली में कोविड रोधी टीके की करीब 79 लाख खुराक दी गईं:बुलेटिन https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोविड रोधी टीके की कुल 78,93,609 खुराक दी जा चुकी हैं। दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को जारी टीकाकरण बुलेटिन से यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया गया कि बुधवार को करीब 1,46,000 लोगों को टीका खुराक दी गई।

इसे भी पढ़ें: आ गई मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख! इन खास चेहरों को मिल सकती है जगह

इनमें से 1,21,810 को पहली खुराक तथा 24,415 को दूसरी खुराक दी गई। इसमें कहा गया कि बुधवार को जिन लोगों को टीके की खुराक दी गई, उनमें से 36,630 लोग 45-60 आयु वर्ग के थे जबकि 1,09,277 लोग 18-44 आयु समूह के थे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dTf5Ar

Post a Comment

0 Comments