गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत नगर निगम रानी लक्ष्मीबाई पार्क, लालडिग्गी पार्क, तारामण्डल स्थित पार्क, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस नगर कालोनी (एम.आर.एफ. प्लाण्ट के पास), चरगावां स्थित रेल विहार पार्क में पौधा लगाकर अभियान प्रारम्भ किया गया। इस मौके पर महापौर सीताराम जायसवाल, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, उपसभपति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षदगण रामभवन, संजय श्रीवास्तव, अजय राय, नगर आयुक्त स्टोनो ब्रजेश तिवारी एवं श्री राम नरेश नागवंशी, सहायक अभियन्ता नर्वदेश्वर पाण्डेय, अवर अभियन्ता अतुल कुमार इस अभियान में शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें: महापौर ने 10 आश्रितों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- आप सभी निष्ठा से अपने दायित्वों का करें निर्वहन
नगर निगम द्वारा नाला सफाई अभियान:-
नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे नाला सफाई अभियान में आज दिनाँक 04 जुलाई, 2021 को गोलघर में गणेश चैराहे से कलेक्ट्री चैराहे तक, गणेश चैराहे से विजय चैराहे तक मझौले नाला, छात्र संघ चैराहे से यूनिर्वसिटी चैराहे तक, सेमरा में विधायक आवास के पास आदि के नालों की सफाई का कार्य कराया गया। नाला सफाई के साथ-साथ तत्काल सिल्ट का भी निस्तारण करा दिया जा रहा है, जिसके की बरसात होने पर सिल्ट नालों मे पुनः न जा सके।
नगर निगम गोरखपुर द्वारा सेनेटाइजेशन कार्य:-
महानगर में नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कार्य कराया जा रहा है। आज सर्किट हाउस रोड, राप्ती नगर, कल्याणपुर, हांसूपुर एवं तुर्कमानपुर वार्डों में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hiij2i
0 Comments