गुड़ों से बहन की नहीं करवाई शादी तो भाई को बेरहमी से पीटा, नंगा कर वीडियो बनाई https://ift.tt/eA8V8J

मध्य प्रदेश के इंदौर से गुंडो द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक भाई को अपनी बहन की शादी एक गुंडे से ना करवाने का यह अंजाम भुगतना पड़ा। गुंड़े ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भाई की लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर पिटाई की। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
 
फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं। मारपीट की यह घटना जिले के अन्नपूर्णा थाना इलाके की है। पीड़ित युवक का नाम आकाश खेड़े है। आकाश के शरीर के जख्म इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि मारपीट करने वाले आरोपी इलाके में अवैध शराब और कई अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इन्हीं में से एक गुंड़ा अभिषेक उसकी बहन से शादी करना चाहता था जो उसे मंजूर नहीं था।

आकाश के साथ बेरहमी से की मारपीट   
  
पीड़ित की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने अभिषेक, सन्नी, नितिन और अन्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि आकाश सिल्वर ओक्स कॉलोनी में रहता है। आकाश की मां कैंसर से पीड़ित है। मंगलवार रात वह अपनी मां के लिए दवाई लेने निकला था लेकिन रास्ते में ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करनी शुरु कर दी।
 
उसके कपड़े उतरवाए, मोबाइल छीन लिया और फिर नग्न अवस्था में उसका वीडियो भी बनाया। साथ ही आकाश को पुलिस रिपोर्ट ना लिखवाने की भी धमकी दी। पुलिस के मुताबिक मारपीट का मुख्य आरोपी अभिषेक है। अभिषेक ही आकाश की बहन से शादी करना चाहता था लेकिन आकाश ने अपनी बहन की शादी कहीं और कर दी। 
 
बदमाशों ने पीड़ित युवक संग लूटपाट भी की
 
जब अभिषेक की शादी आकाश की बहन से नहीं हो पाई तो उसने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने महज मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है लेकिन पीड़ति युवक की मानें तो उसकी जेब में 10 हजार रुपए और मोबाइल था जो आरोपी लूट कर ले गए। अन्नपूर्णा थाना प्रभारी गोपाल परमार का कहना है कि मंगलवार देर रात एक युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

थाना प्रभारी ने आगे कहा कि आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार उन पर कार्रवाई की जाएगी। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3jx8CyI

Post a Comment

0 Comments