श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक कुख्यात आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने और कुख्यात आतंकवादियों में से एक मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद को हंदवारा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है।’’
इसे भी पढ़ें: बड़े बदलाव वाला कैबिनेट विस्तार, नेता पहुंचे दिल्ली दरबार, राष्ट्रपति भवन का अशोक हॉल शपथ ग्रहण के लिए तैयार
पुलिस ने बताया कि जिले के हंदवारा में पाजीपोरा-रेनान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में हलवाई मारा गया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hEMwHX
0 Comments