पंजाब सरकार के द्वारा दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ’सर्व धर्म प्रार्थना सभा’ का आयोजन https://ift.tt/eA8V8J

चंडीगढ़ । दिवंगत मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि भेंट करते हुये  कांग्रेस नेताओं द्वारा पंजाब की शांति और समृद्धि को बनाए रखने में उनके महान योगदान को याद किया। पार्टी नेताओं और सदस्यों ने एक बयान में कहा कि अमन-कानून की बहाली के लिये दिवंगत स. बेअंत सिंह के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
 
 
पंजाब सरकार द्वारा यहां दिवंगत मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह की याद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उनकी 26वीं पुण्यतिथि सैक्टर-42 चंडीगढ़ में बनाई गई। पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को हत्या कर दी गई थी पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह को याद करते हुये सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
 
 

इसे भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब राज भवन में बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई

 

इस अवसर पर दिवंगत मुख्यमंत्री के पौत्र और सांसद श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनके द्वारा शुरू की गई विकास नीतियों और योजनाओं को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा स. बेअंत सिंह के दूसरे पोते और विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने दादा जी के साथ बिताए समय को याद किया और अपने नैतिक मूल्यों को अपनाने का प्रण लिया।

दिवंगत मुख्यमंत्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स. कोटली ने कहा कि स. बेअंत सिंह ने राज्य की एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बहाल करने के लिए अथक योगदान डाला और हम भी देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वालों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे । उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह ने चार दशकों तक लोगों के हितों की रक्षा की और ऐसी उदाहरण कम ही देखने को मिलती है। आज हमें उनके द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

इस समागम के दौरान  साधु सिंह धर्मसोत, सुखबिंदर सिंह सरकारिया,  भारत भूषण आशु,  सुखजिंदर सिंह रंधावा,  तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी (सभी कैबिनेट मंत्री), श्री शमशेर सिंह दुल्लो, श्री अमर सिंह, श्री मोहम्मद सदीक (सभी संसद सदस्य), पीपीसीसी प्रधान स. नवजोत सिंह सिद्धू, स. कुलजीत सिंह नागरा, स. रणदीप सिंह नाभा, स. कुलदीप सिंह वैद, एस. अमरिंदर सिंह राजा वरिंग, स. गुरप्रीत सिंह जीपी, श्री लखबीर सिंह लख्खा, स. दर्शन सिंह बराड़, स. श्री बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, श्री सुनील दत्ती, श्री सुखपाल सिंह भुल्लर, श्री अंगद सिंह सैनी, श्री नवतेज सिंह चीमा, श्री अमरीक सिंह ढिल्लों, श्री हरजोत कमल, श्री सुरिंदर डावर (सभी विधायक), श्री तेज प्रकाश सिंह कोटली (पूर्व मंत्री), डीएसपी स. गुरइकबाल सिंह, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह, पूर्व मंत्री श्री मलकीत सिंह दाखा, पूर्व मंत्री श्री जगमोहन सिंह कंग, सलाहकार कैप्टन संदीप संधू, पूर्व विधायक श्री अजीत इंदर सिंह मोफर, चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग श्री गेजा राम, चेयरमैन पीएसआईडीसी श्री के.के. बावा, पंजाब टपरीवास और बाजीगर कल्याण बोर्ड के चेयरमैन श्री जग्गा राम शामिल है।

इसके अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ अधिकारी, जिला इकाई के  प्रधान, विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zyfGzX

Post a Comment

0 Comments