जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, घेराबंदी में हैं तीन आतंकी https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के चांदजी इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार लद्दाख में बटालिक और आर्यन घाटी के गाँवों को होगी बिजली आपूर्ति

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बल ने भी गोलीबारी का उचित जवाब दिया। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिलने का अभी इंतजार है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/37iPpJM

Post a Comment

0 Comments