विपक्षी नेताओं से राहुल गांधी की मुलाकात, दोनों सदनों की रणनीति पर चर्चा https://ift.tt/eA8V8J

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानसून सत्र के लिए संयुक्त संसदीय रणनीति तैयार करने के लिए मंगलवार को 17 विपक्षी दलों के नेताओं को नाश्ते की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। राहुल गांधी का यह कदम भी विपक्षी एकता को बरकरार रखने का एक प्रयास है।

इसे भी पढ़ें: आजादी के बाद पहली बार लद्दाख में बटालिक और आर्यन घाटी के गाँवों को होगी बिजली आपूर्ति

आमंत्रित लोगों में डीएमके, शिवसेना, एनसीपी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, सीपीआई और सीपीआई (मार्क्सवादी) शामिल हैं। बता दें कि राहुल गांधी की इस बैठक में BSP शामिल नहीं होगी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि बैठक में कितने नेता आएंगे। गांधी इस बैठक में दोनों सदनों की रणनीति पर चर्चा करेंगे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3rTQW2b

Post a Comment

0 Comments