शिवराज कैबिनेट के बैठक आज,कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी https://ift.tt/eA8V8J

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट की आज यानी मंगलवार को होने वाली बैठक में कई अहम प्रस्ताव लाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार मंत्रालय में शाम 4.30 बजे से बैठक शुरु होगी। इसमें 4 नए औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें:कर्ज की नाव में डूबती शिवराज सरकार, फिर ले रही है 2 हजार करोड़ का कर्ज 

वहीं ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को Dsp के पद की विशेष नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनेगी। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अगस्त को विवेक सागर को उप पुलिस अधीक्षक बनाने की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी कार्यालय में मनाई गई कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी, CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा 

इसके साथ ही शिवराज कैबिनेट में ‘नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ को संचालित करने का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। शत प्रतिशत साक्षरता के लिए अभियान चलेगा, जिसमें निरक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा। इसी कड़ी में दिवंगत IPS एमएस अफजल के बेटे को भी नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति मिलेगी। अफजल का लंबी बीमारी के बाद निधन होगा।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sXmUv6

Post a Comment

0 Comments