तालिबान के समर्थन में उतरे बूम-बूम अफरीदी, बोले- इस बार उनका रूख पॉजिटिव, महिलाओं को करने देंगे नौकरी https://ift.tt/eA8V8J

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस बार तालिबान बड़े पॉजिटिव रूख के साथ सामने आए हैं। ये चीजें पहले नजर नहीं आई हैं। लेकिन इस बार बड़ी पॉजिटिविटी की तरफ नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । अमेरिका ने अफगानिस्तान को कहा Good Bye तो तालिबान ने बरसाईं गोलियां 

अफरीदी ने किया तालिबान का गुणगानउन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर तालिबान की रूख बेहद नरम है जो काफी अच्छा है। उनके नजरिए को देखकर लगता है कि वो महिलाओं को नौकरी करने देंगे। अफगानिस्तान में क्रिकेट के भविष्य पर उन्होंने महज तालिबान समर्थन किया। दरअसल, काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया और वहां पर रहने वाले ज्यादातर लोग भी अपना मुल्क छोड़ने के लिए विवश हो गए। आपको बता दें कि अमेरिकी सैनिकों ने भी काबुल हवाई अड्डे को पूरी तरह से खाली कर दिया है और वहां पर भी तालिबान का कब्जा है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर का वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने महज तालिबान की तारीफ की। 

इसे भी पढ़ें: इतिहास में कभी भी सेना की वापसी का अभियान इतनी बुरी तरह नहीं चलाया गया: डोनाल्ड ट्रंप 

यूजर्स ने की आलोचना

साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बूम-बूम अफरीदी ने कहा कि इस बार तालिबान के रवैये को देखकर लग रहा है कि वो महिलाओं को नौकरी करने देंगे और राजनीति में भी शामिल करेंगे। शाहिद अफरीदी के इस बयान पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक के सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की। एक यूजर ने तो शाहिद अफरीदी को तालिबान का अगला प्रधानमंत्री उम्मीदवार ही बता दिया।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3DwRWyB

Post a Comment

0 Comments