यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को बिल गेट्स ने बताया बड़ी गलती https://ift.tt/eA8V8J

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पिछले कुछ समय से मेलिंडा गेट्स  के साथ अपने तलाक की वजह से चर्चा थे, बिल गेट्स के पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे हुए थे। इनमें एक खुलासा ये भी था कि बिल गेट्स के सेक्स रैकेट सरगना जेफरी इपस्टीन से संबंध।

वहीं अब बिल गेट्स ने दिवंगत यौन अपराध के दोषी जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को बड़ी गलती माना है। गेट्स ने एक साक्षात्कार में सीएनएन को बताया कि उन्हें एपस्टीन के साथ अपनी बैठकों को लेकर खेद है, अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क में बाल यौन तस्करी के आरोपी की जेल में मृत पाया गया था। एपस्टीन की मौत को फांसी लगाकर आत्महत्या करार दिया गया था।

 एपस्टीन को वर्षों पहले एक नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने के आरोप लगा था। साथ ही तस्करी के भी उस पर आरोप लगे थे। कई नाबालिग लड़कियों ने भी उसपर रेप का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन लड़कियों को वर्षों तक राजनीति से जुड़े कारोबारियों के पास भेजने का आरोप था।
 
गेट्स ने बताया कि वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के लिए धन जुटाने के लिए उसके साथ बैठकें कीं। गेट्स ने सीएनएन को बताया कि मैंने उसके साथ कई रातों को डिनर किया, तब उन्हें उसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी और जब असलियत पता चली तो उससे संबंध खत्म हो गया।
 
2019 में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि गेट्स ने एपस्टीन के साथ 2011 में कई बार मुलाकात की थी, वे एपस्टीन से न्यूयॉर्क टाउनहाउस में भी तीन बार मिले थे।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fFeMK8

Post a Comment

0 Comments