राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 1.87 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया। इसमें से 1.02 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दूसरी खुराक ली।
को-विन पोर्टल के मुताबिक अब तक शहर में टीके की 1.69 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पोर्टल के मुताबिक, अब तक दी गईं कुल खुराक में से 52.81 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें: कोविशील्ड ब्रिटेन के स्वीकृत टीकों की सूची में शामिल, पर भारतीयों को नियमों का पालन करना होगा
दिल्ली सरकार के आंकड़ों केमुताबिक दिल्ली के पास शुक्रवार सुबह तक टीके की 10 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध थीं। इसमें से कोवैक्सीन की 2.78 लाख खुराक जबकि कोविशील्ड टीके की 7.39 लाख खुराक उपलब्ध थीं जोकि आने वाले पांच दिन में उपयोग हो जाएंगी। शहर में लगभग 1,029 टीकाकरण केंद्र संचालित हैं जो प्रतिदिन लगभग टीके की 2.75 लाख खुराक लगा सकते हैं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3AJoQu9
0 Comments