असम : न्यायाधीश ने अस्पताल पर लगाया हत्या की कोशिश का आरोप, मामला दर्ज https://ift.tt/eA8V8J

असम के डिब्रूगढ़ जिले की एक अदालत के न्यायाधीश ने पुलिस में एक निजी अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मानव अंगों की तस्करी में शामिल होने के कारण निजी अस्पताल ने इलाज के दौरान उनकी हत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिपुल चेतिया ने कहा कि शिकायत के आधार पर आदित्य डायग्नोस्टिक्स एंड हॉस्पिटल्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: प्रधान न्यायाधीश ने रोहिणी अदालत में गोलीबारी पर चिंता जतायी

 

पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि यह एक जटिल मामला है और इसकी विस्तृत जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद की आवश्यकता है।”

अस्पताल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे औद्योगिक न्यायाधिकरण, डिब्रूगढ़ के पीठासीन अधिकारी और श्रम न्यायालय, डिब्रूगढ़ के प्रभारी न्यायाधीश नोजेन सेनाबया देवरी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3o2Ua3C

Post a Comment

0 Comments