कोविड-19 :मुंबई की भायखला जेल में छह बच्चों समेत 39 लोग संक्रमित पाए गए https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई कीभायखला महिला जेल में पिछले 10 दिनों के दौरानकैदियों और छह बच्चों समेत कुल 39 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कुल 120 कैदियों की जांच की गई थी।उन्होंने कहा कि संक्रमण से पीड़ित 39 में से 36 को पास के पाटनवाला स्कूल में पृथकवास में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि एक गर्भवती महिला को एहतियात के तौर पर जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, बीएमसी के ई वार्ड के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जेल को निरूद्ध क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3kHcHk0

Post a Comment

0 Comments