उत्तराखंड : पंजीकृत यात्री उन यात्रियों की जगह दर्शन कर सकते हैं जो नियत तारीख को नहीं पहुंचे https://ift.tt/eA8V8J

 उत्तराखंड के धार्मिक मामलों के विभाग ने शनिवार को कहा कि चारधाम के लिए पंजीकृत यात्री उन लोगों के स्थान पर दर्शन कर सकते हैं जो देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकृत कराने के बावजूद निर्धारित तारीख पर नहीं पहुंचते।

धार्मिक और तीर्थयात्री मामलों के सचिव हरी चंद्र सेमवाल ने कहा कि यह आदेश उन शिकायतों के मद्देनजर जारी किया गया है कि चार मंदिरों के लिए निर्धारित दैनिक कोटे से भी कम श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में प्रत्येक युवा को नौकरी देने का आप का वादा ‘मिथ्या गारंटी’ : कांग्रेस

 

 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों पर 18 सितंबर से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की अधिकतम दैनिक संख्या निर्धारित कर दी गई है जिसके तहत प्रतिदिन बद्रीनाथ में एक हजार, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई है। 

गढ़वाल के आयुक्त, देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों को इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ubu0wB

Post a Comment

0 Comments