राजस्थान के धौलपुर धौलपुर जिले से एक दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक 4 साल की मासूम के साथ एक 12 साल के नाबालिक ने रेप किया। मामला तब उजागर हुआ जब मासूम की मां ने पीड़िता के गुप्तांग को गंभीर हालत में देखा। इसके बाद परिजन मासूम को हॉस्पिटल ले गए, जहां मेडिकल जांच से साफ हो गया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है ।
इसे भी पढ़ें: सीबीआई ने जेईई-मेन में धांधली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची की मां ने कहा कि बच्ची शुक्रवार देर शाम घर पर ही खेल रही थी। घर के पुरुष बाहर खेतों में काम करने गए थे और मासूम की मांग घरेलू कामकाज में लगी हुई थी ।
इसी दौरान आरोपी पड़ोसी घर आया और आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने बच्ची को अपने घर के एक कमरे में ले जाने के बाद इस हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें: आखिरकार भारत अपने मेडिकल कोर्स से हटाएगा वर्जिनिटी टेस्ट
उसके बाद आरोपी खुद बच्ची को उसके घर छोड़कर चला गया जब मां ने बच्ची के गुप्तांग की नाजुक हालत देखी तो उसके होश उड गए। थाना सएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करवा, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3h6kR2U
0 Comments