एमपी के मुंब्रा की जीवन बाग बुरहानी से एक मामला सामने आया है ,जिसमें मुंब्रा के रहने वाले शाहनवाज सैफी ने अपनी बीवी सदफ सैफी की हत्या कर दी और अपनी 2 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को एमपी के इटारसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सदफ और शाहनवाज का प्रेम विवाह हुआ था और पिछले कुछ दिनों से दोनों में लड़ाई झगड़े चल रहे थे।
इसे भी पढ़ें: सीबीआई ने जेईई-मेन में धांधली के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया
हत्या वाले दिन भी झगड़ा हुआ था और फिर शाहनवाज ने पहले अपनी बीवी सदफ सैफी को कुछ नशीली दवाई खिलाई और बेहोश हो जाने के बाद रसोई गैस की पाइप सदफ के मुंह में लगा कर , अपनी 2 साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया ।
इसे भी पढ़ें: अक्षय की मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, ब्रिटेन से मुंबई लौटे एक्टर
मुंब्रा पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो, शदफ की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शाहनवाज को उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस के जरिए मध्य प्रदेश के इटारसी से गिरफ्तार कर लिया ।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3zS4Ept
0 Comments