फिरोजाबाद से बाहर निकला रहस्मय बुखार, अब मथुरा में बस में जा रही 6 साल की बच्ची की मौत https://ift.tt/eA8V8J

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को एक बस में सवार छह वर्षीय बच्चे की बुखार की वजह से मृत्यु हो गई। मांट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया, “रविवार शाम सूचना मिली थी कि मुरैना से दिल्ली जा रही बस में गांव उमरैया निवासी राजेश अपने परिवार के साथ सवार थे। उनके छह वर्षीय बेटे आशू की तबीयत खराब हो गई।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव का तंज, बोले- सभी दल उठा रहे हैं ब्राह्मणों का मुद्दा

तुरंत एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन परीक्षण से ज्ञात हुआ कि उसकी वहां पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी।” इसके अलावा रविवार को ही फरह विकास खण्ड के गांव बेगमपुर में वायरल बुखार के कई मरीज मिलने की सूचना मिली तो नियंत्रण कक्ष से वहां टीम भेजी गई।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3yKTph9

Post a Comment

0 Comments