गोरखपुर में संपन्न हुआ भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन https://ift.tt/eA8V8J

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास का कोई कसर नहीं छोड़ा है। पिछली सरकारों से अगर तुलना कीजिएगा तो पहले बिजली,शिक्षा, व्यापार ,मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। जब से प। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार आई 15000 किलोमीटर हमारी सरकार ने सड़क निर्माण कराया। उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा चार एक्सप्रेवे बनाने का काम कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: तालिबान के खिलाफ लड़ाई में पंजशीर के प्रवक्ता फहीम दश्ती सहित अहमद मसूद के कई करीबियों की मौत

 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समुदाय की पार्टी है। शिक्षक का मतलब है कि वह मार्गदर्शक बन समाज को दिशा देने का काम करते हैं। आज देश विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में पूरे विश्व में आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने तथा संचालन सम्मेलन के संयोजक बृजेश मणि मिश्र ने किया।
सम्मेलन में, अजय सिंह गौतम,इंजीनियर अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ, क्षेत्रीय सह संयोजक विपुल त्रिपाठी सहित प्रमुख प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। 



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2WWmclX

Post a Comment

0 Comments